मैनपुरी, मई 5 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन जोरों पर हो रहा है। मिट्टी खनन माफिया शाम होते ही सक्रिय हो जाते हैं और जगह-जगह मिट्टी खनन की जा रही है। रातभर जेसीबी और ट्रैक्टरों के माध्यम से मिट्टी का खनन होता है। थाने के सामने से ही ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी लेकर तेजी से फर्राटे भरते हैं। थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन का काम तेजी से फल फूल रहा है। क्षेत्र के ग्राम जरामई, सीतापुर, नौनेर आदि ग्रामों में मिट्टी का खनन होता है। बीते दिनों नहर की पटरी को ही खनन माफिया ने रात के अंधेरे में खोद डाला। जेसीबी से नहर की पटरी के किनारे की मिट्टी का खनन किया गया। इस मामले की सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से शिकायत की गई लेकिन खनन करने वालों के रसूख के चलते विभाग शिकायत भी करने नहीं पहुंचा। सोमवार की रात ग्राम सीतापुर में मिट्टी खनन किया गया। जे...