गंगापार, मई 3 -- करछना थाना क्षेत्र के कुलमई गांव में मिट्टी खनन को लेकर शनिवार आधी रात दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग और मारपीट के आरोप लगे। देर रात हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिद्धांत तिवारी की तहरीर पर सचिन पांडेय, मंगल पांडेय और सुरेंद्र पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सुरेंद्र पांडेय की शिकायत पर चक्रधर तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी और अंकित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांव में ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी निकासी का कार्य चल रहा था। इसी दौरान संजई निवासी पप्पू तिवारी और निदौरी कुशगढ़ निवासी सचिन पांडेय पक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.