मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
मैनपुरी, मई 23 -- करहल। तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं गया था। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मिट्टी खनन का वायरल वीडियो ग्राम बाशा के मजरा मोहनपुर का बताया जा रहा है। सुबह के समय जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्रॉली व डंफर के माध्यम से सरकारी तालाब की मिट्टी का खनन किया जा रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली व डंफर से मिट्टी को भरकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताने पर लोग उक्त लोग उन्हें धमका रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने जल्द उक्त मामले का संज्ञान में लेकर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.