उरई, फरवरी 22 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा के पास मिट्टी खनन में लगा ट्रैक्टर शनिवार के रात को बेकाबू होकर पलट गया जिसमें दबकर उसके चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक और मिट्टी माफिया पर गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि अभी परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। नया पटेल नगर वेदिका गेस्ट हाउस के पास का निवासी 45 वर्षीय राजेश आटो चालक था। कुछ दिनों से मोहल्ले के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर मिट्टी ढोने का काम कर रहा था। शनिवार की रात 9 बजे वह घर से ट्रैक्टर ट्राली लेकर ग्राम शहजादपुरा मिट्टी भरने गया था। रात 12 बजे उसके भतीजे ज्ञानेंद्र उर्फ चंगे के मोबाइल पर किसी ने फोन किया कि उसके चाचा का ट्रैक्टर पलट गया और उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.