बागपत, जनवरी 9 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के बंदपुर मार्ग पर खेत में खनन कर हरियाणा मिट्टी पहुंचाने को लेकर गुरुवार को पुलिसकर्मियों के सामने दो गांवों के लोग भिड़ गए। खनन करने को लेकर दिन में पहले दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर रात में दोबारा से झगड़ा हुआ और वहां दो पुलिसकर्मियों के सामने ही कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस इस मामले को दबाने में लगी रही। एसपी सूरज कुमार राय द्वारा सख्ती दिखाने पर पुलिस हरकत में आई। काठा-बंदपुर मार्ग पर काठा गांव का एक व्यक्ति रात को पोकलेन मशीनों से खनन कर ट्रकों से मिट्टी हरियाणा में भेजता है। बंदपुर गांव के जंगल से ही मवीकलां गांव का एक युवक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास मिट्टी डाल रहा है, जो मवीकलां में एक ईंट भट्ठे पर भी मिट्टी डालने में लगा है। मिट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.