इटावा औरैया, मई 10 -- इकदिल। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी खनन में लगी जेसीबी मशीन को मौके से पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। मानिकपुर मोहन गांव के पचदेवरा मौजा शनिवार देर रात में बिना अनुमति मिट्टी खुदाई की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जांच में हरिश्चंद्र, रमेश, दिनेश और ऋषि चंद्र के साझा खेत में जेसीबी से मिट्टी खुदाई कराई जाती मिली। पुलिस ने जब खनन संबंधी अनुमति पत्र मांगे, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। चालक सजीत कुमार निवासी मानिकपुर विशु बताया गया, जबकि मशीन इंदरपाल ल की निकली। प्रभारी निरीक्षक विक...