चंदौली, मई 22 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज क्षेत्र में मिट्टी खनन और ट्रैक्टर ट्राली पर ओवरलोड मिट्टी लादने को लेकर गुरुवार को थाने में ईट भट्टा संचालकों की बैठक हुई। इस दौरान थाना प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभु नारायण यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर मिट्टी की ढुलाई कराएं। ओवरलोड पाए जाने और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- 28 डंपरों पर कार्रवाई, प्राप्त होगा 8.58 लाख रुपये प्रशमन शुल्कबैठक का विवरण बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित भट्ठा मालिकों से कहा कि बिना वैध अनुमति के किसी भी प्रकार का मिट्टी खनन या ढुलाई कार्य नहीं किया जाएगा। जिन लोगों के पास प्रशासन की ओर से जारी खनन की वैध अनुमति है वही निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अ...