हजारीबाग, मई 31 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम खरगू में शनिवार सुबह करीब 10 बजे उमेश मोदी एवं वीरेंद्र मोदी, दोनों पिता स्व प्रयाग मोदी के मिट्टी के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिकों ने बताया कि पूरा परिवार झुमरी तिलैया में रहता है और घर में ताला बंद था। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना उन्हें दूरभाष के माध्यम से मिली। सूचना मिलने के बाद मामले को लेकर चलकुशा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...