मिट्टी के अवैध खनन से लोगों में गहरा रहा आक्रोश
कटिहार, मई 19 -- सेमापुर। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे अवैध रूप से मिट्टी कटाई का कार्य धड़ल्ले से जारी है। मिट्टी कटाई से नदी किनारे बसे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर,हाईवा व ट्रक से काटे गए मिट्टी को बिक्री के लिए भेजा जाता है। अवैध खनन से बाढ़ के समय तटवर्ती इलाके के लोगों को परेशानी होगी। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में मिट्टी का खेल, किलनहाई नदी पर मंडराया संकट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.