बहराइच, मई 21 -- नानपारा। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत माघी के नेवादा नान्हूजोत में गुरुवार को निसार खां की जमीन कुछ लोग मिट्टी खनन कर रहे थे। सूचना पर पहुंची टीम ने वाहनों को जब्त कर लिया है। नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद ने बताया कि उन्होंने लेखपाल विनोद कुमार, विनय प्रकाश व इंद्रजीत वर्मा, गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज सुरपति त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक नीले रंग की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली पावरट्रैक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मडरोलर खनन करता पाया गया। पुलिस की संयुक्त टीम ने जब्त किए गए दोनों वाहनों को नानपारा कोतवाली में लाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वाहनों को सीज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...