मिट्टी के अवैध खनन पर अंकुश नहीं, पांच ट्रैक्टर जब्त
फिरोजाबाद, जून 25 -- शिकोहाबाद में लाख कोशिशों के बाद भी जनपद में मिट्टी के अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी के खनन में लिप्त खनन माफियाओं के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए मिट्टी से भरे पांच ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। तहसील प्रशासन ने जब्त ट्रैक्टर को संत जनू बाबा चौकी भेज दिया। नगर के प्रतापपुर रोड पर रात भर मिट्टी का खनन अवैध रूप से किया जा रहा है। जिससे स्थानीय वाशिंदे काफी परेशान है। धूल उड़ाते ट्रैक्टर के कारण लोग आए दिन हादसे के शिकार हो रहे हैं। खनन माफिया बिना अनुमति के दिन रात खनन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मिट्टी के अवैध खनन पर अंकुश नहीं, पांच ट्रैक्टर जब्त ऐसे में गुरुवार को नायब तहसीलदार नितिन चौधरी ने खनन माफियाओं के खिलाफ जैन भट्ठे के पास अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.