सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के रामपुर विरतिहा गांव में तालाब की भूमि से हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार की रात शिकायत मिलने के बाद की गई। रामपुर विरतिहा गांव स्थित तालाब से अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह और तहसीलदार मयंक मिश्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर चल रही खुदाई तत्काल रुकवाते हुए खनन में शामिल जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने भिजवाकर कार्यवाई का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निर्देश पर संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के तहत सीज कर दिया गया है। एसडीएम प्रभात सिंह ने बताया कि तालाब जैसी सार्वजनिक ...