प्रयागराज, सितम्बर 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। सेतु निगम प्रयागराज की ओर से बाढ़ का पानी उतरते ही गंगा पर सलोरी से हेतापट्टी के बीच नए फोर लेन पुल के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी है। पुल के निर्माण के लिए हेतापट्टी की ओर से पिलर की बुनियाद की खुदाई करने से पहले पांच सौ मीटर की दूरी में मिट्टी का परीक्षण विशेषज्ञों से कराया जाएगा। परीक्षण के बाद पांच अक्तूबर के आसपास पाइलिंग मशीन से खुदाई कार्य प्रारंभ होगा।

निर्माण की विशेषताएँ निगम के इतिहास में पहली बार प्रयागराज में 3600 मीटर लंबाई का पुल बनाया जा रहा है। इसके लिए 62 पिलर का निर्माण किया जाना है। जुलाई से निर्माण के लिए खुदाई कार्य शुरू होना था लेकिन कछारी क्षेत्र में बाढ़ के बढ़ते जलस्तर से कार्य को रोकना पड़ा था। अब जबकि जलस्तर तेजी से घट रहा है तो निगम के अधिकारियों ने तीन दिनों...