मिट्टी की जर्जर दीवार गिरने से ढाई साल के बालक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- लवाना, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के दौरान बुधवार सुबह मिट्टी की जर्जर दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर ढाई साल के बालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव निवासी चंद्रप्रकाश यादव के दो बेटों और एक बेटी में सबसे छोटा ढ़ाई वर्षीय प्रियांश बुधवार सुबह परिवार वालों के साथ घर में मौजूद था। मजदूरी करने वाला पिता भी बारिश के कारण काम नहीं गया था। अचानक उसके घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार का मलबा प्रियांश के ऊपर गिरा और वह उसमें दब गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मिर्जामुराद में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर युवक की मौत आवाज सुनकर मां दौड़ी और देखा तो बच्चा मलबे में दब गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.