अंबेडकर नगर, जून 1 -- भीटी, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के महरूआ थाना क्षेत्र के सिलावट गांव में मिट्टी की खुदाई को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब चाचा ने अपने ही भतीजे पर गोली चला दी। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिट्टी की खुदाई को लेकर चाचा जिलेदार सिंह और उनके भतीजे शुभम सिंह के बीच रविवार की रात करीब,11बजे कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि जिलेदार सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली शुभम सिंह के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ...