मऊ, अप्रैल 28 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। बड़राव ब्लॉक के ग्रामसभा भिखारीपुर में मंगलवार को 'मेरा गांव मेरा गौरव' अभियान के तहत जैव उर्वरक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को टिकाऊ खेती और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैव उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी। एनबीएआईएम व आईसीएआर कुशमौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.वी.मंगेश्वरन और डॉ.ज्योतिप्रकाश सिंह ने बताया कि जैव उर्वरक मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के साथ उत्पादन बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने नाइट्रोजन स्थिरीकरण व फॉस्फोरस घुलनशील बनाने में सूक्ष्मजीवों की भूमिका समझाते हुए रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग पर जोर दिया। धान की खेती में बीज उपचार और रोपाई के दौरान जैव उर्वरक के प्रयोग की विधि भी बताई गई। यह भी पढ़ें- किसानों को मिला मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण...