मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में रविवार को खतियानी जमीन पर जेसीबी से मिट्टी काटने को लेकर पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें दोनों तरफ के तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी प्रमोद कुमार सिंह, प्रणव सिंह तथा छोटन कुमार सिंह को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद यहां से प्रणव सिंह को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामले में दोनों तरफ से थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- सहरसा: भूविवाद में मारपीट, एक गंभीर जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.