मिट्टी काटने के विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
गढ़वा, जून 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना अंतर्गत मधेया गांव में रविवार की देर शाम खेत में मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में राजमोहन पासवान, उनकी पत्नी सरस्वती देवी और पुत्र अमित कुमार शामिल हैं। उनमें गंभीर रूप से घायल अमित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजमोहन पासवान के खेत से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी काटकर ले जाई जा रही थी। उसी दौरान उनके गोतिया राजू पासवान और उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि मिट्टी काटने के क्रम में खेत की मेड़ भी काट दी गई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि राजू पासवान पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने मिलकर राजमोहन पासवान, उनकी पत्नी सरस्वत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.