संभल, नवम्बर 10 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कड़ी आपत्ति जताई है। दीपावली के अवसर पर श्री कल्किधाम से उन्होंने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''मिटाने वाले खुद मिट जाएंगे, लेकिन मोदी कहीं नहीं जाएंगे।'' आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्री कल्किधाम के गर्भगृह की पवित्र शिलाओं पर प्रज्ज्वलित दीपों का उल्लेख करते हुए इसे सनातन आस्था और विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कोई रेत पर लिखा नाम नहीं हैं, जिसे विरोध और टिप्पणियों से मिटाया जा सके। उन्होंने भगवान श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह श्रीराम करोड़ों लोगों के हृदय में विराजमान हैं और उन्हें जनमानस से अलग नहीं किया जा सकता, उसी तरह नरेंद्र मोदी भी करोड़ों भारतीयों के सं...