जमशेदपुर, फरवरी 16 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में मिजिल्स रुबेला वन और टू दोनों के टीकाकरण को बढ़ाना है। इसके लिए प्रखंड स्तर तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लक्ष्य दिया गया है। वहीं, अन्य टीकाकरण के प्रतिशत को शत-प्रतिशत तक पहुंचाने का आदेश है। मिजल्स रुबेला -1 का टीकाकरण 92 फीसदी हुआ है तो मिजल्स रुबेला-2 का टीकाकरण मात्र 87 फीसदी। टीकाकरण 16 से 24 महीने के बच्चों का होता है। समीक्षा बैठक में इसे गंभीरता से लिया गया। इसके लिए सिविल सर्जन ने एक टीम बनाई है, जो सदर सहित पूरे जिला के अस्पतालों में टीकाकरण की समीक्षा करेगी। इन कमियों को दूर करने का हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। एक कोल्ड चेन खराब टीकाकरण को सफल बनाने के लिए कोल्ड चेन प्वाइंट बनाया गया है। जिले में कुल 23 कोल्ड चेन प्वाइंट बने हैं। इसमें ...