नई दिल्ली, जनवरी 8 -- मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज 2025-26 में अपनी टीम के लिए सबसे पहला विकेट भी निकाला और सबसे आखिरी विकेट भी उन्हीं को मिला। कुल 31 विकेट एशेज में मिचेल स्टार्क ने अपने नाम किए और इस दौरान एक विशाल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मिचेल स्टार्क ने अपने हमवतन मिचेल जॉनसन का रिकॉर्ड खतरनाक गेंदबाजी एशेज सीरीज में करने का धराशायी कर दिया है। मिचेल स्टार्क से बेहतरीन स्ट्राइक रेट गेंदबाजी में एक एशेज सीरीज में किसी अन्य गेंदबाज का नहीं है, जिन्होंने 30 या इससे ज्यादा विकेट चटकाए हों। लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क पूरी तरह फिट रहते हुए एशेज सीरीज के पांचों मैचों में खेले और एशेज सीरीज 2024-25 में कुल 31 विकेट निकालने में सफल हुए। उनका स्ट्राइक रेट 29.6 का था, जो एक एशेज सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे अच्छा...