मिचेल स्टार्क ने खतरे में डाला कपिल देव का रिकॉर्ड, टॉप 10 में एंट्री की ओर बढ़ाए कदम
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने गुरुवार को पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर ढेर कर दिया। जवाब में बांग्लादेश ने स्टंप्स तक 24 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 96 रन जुटाए। बांग्लादेश को एकमात्र झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज स्टार्क ने नौवें ओवर में शादमान इस्लाम (20) को नाथन लियोन को कैच कराया। स्टार्क ने इस्लाम को आउट करते ही भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया। वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। सटार्क 106 टेस्ट में 434 शिकार कर चुके हैं। कपिल ने 131 टेस्ट में 434 विकेट हासिल किए। स्टार्क शुक्रवार को ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.