सहरसा, दिसम्बर 10 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मां कात्यायनी मंदिर परिसर, महारस स्थित एक मिक्सिंग लेब दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की मांग की है। पीड़ित वार्ड 3 महारस निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर एलईडी टीवी, प्रिंटर समेत कई कीमती वस्तुएं चोरी पाई गईं। डेढ़ सप्ताह में इलाके में यह दूसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले 2 दिसंबर को कुसमी मुसहरी स्थित मां तारा ज्वेलर्स में लाखों के आभूषण चोरी हुए थे। मंदिर परिसर में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर इतने शातिर थे कि उनकी परछाई तक कैमरे में कैद नहीं हुई। थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.