नई दिल्ली, जुलाई 13 -- किचन के जरूरी सामानों में से एक होता है मिक्सर-ग्राइंडर, जिसमें चटनी, मसाले, शेक, स्मूदी जैसी चीजों को हम बना लेते हैं। टमाटर की चटनी पीसनी हो या फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट सबसे पहली याद अब मिक्सर की ही आती है और अगर यही काम करना बंद कर दे तो बाजार जाकर सही करवाना पड़ता है। अगर आपका मिक्सर भी मसालों या चटनी को खड़ा पीस रहा है, उसमें बारीक नहीं हो रहे तो उसके ब्लेड के धार को तेज करवाने की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको पैसे खर्च करके बाजार जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप घर पर ही मिक्सर के ब्लेड की धार तेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये आसान तरीके।1- एल्युमिनियम फॉयल की लें मदद रोटी को लपेटने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन अब मिक्सर के ब्लेड की धार तेज करने के ...