गढ़वा, दिसम्बर 15 -- गढ़वा। बिशनपुरा थानांतर्गत अमहर गांव में मिक्सर मशीन से गिरने से एक महिला मजदूर घायल हो गई। घायल की पहचान टोरी चंदवा के सुईया टांड़ निवासी नरेश उरांव की 21 वर्षीया पुत्री उषा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उषा अपने मौसी के घर मेराल के रामबांध गांव में रह कर मजदूरी करती हैं। रविवार को वह अमहर गांव में काम करने के दौरान चलती मिक्सर मशीन से गिर गई। उससे वह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.