घाटशिला, अप्रैल 20 -- घाटशिला। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटीगोड़ा के समीप रविवार की दोपहर मिक्सर मशीन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से माटीगोड़ा निवासी प्रभु राय गंभीर रुप से घायल हो गये। आनन फानन में परिजनों द्वारा ईलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया। प्रभु राय के हाथ में गंभीर चोट लगी है। बताया जाता है कि उनका हाथ भी टुट गया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक सिमेंट बालू मिलाने वाले मिक्सर मशीन को जादुगोड़ा से मुसाबनी की ओर सड़क पर जा रहा था। इस क्रम में माटीगोड़ा के समीप प्रभु राय अपनी लुना गाड़ी के साथ सड़क के किनारे खड़े थे। इसी दौरान सड़क पर से गुजर रहे मिक्सर मशीन का पहिया अत्यधिक गर्मी के कारण फट गया। यह भी पढ़ें- सारठ : दो सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल मशीन प्रभु राय पर ही गिरने वाला था, लेकिन जबतक वह बचने का प्रयास करते उनका हाथ मश...