बांदा, मई 14 -- बांदा। जनपद में करीब एक माह से लगातार महंगाई में इजाफा हो रहा है। कंपनियों ने जहां दूध के दाम प्रति लीटर दो से तीन रुपये बढ़ा दिए गए हैं। वहीं इससे जुड़े उत्पाद मट्ठा, दही, छांछ आदि के दामों में भी इजाफा हुआ है। अब अनाज, फल, सब्जी, मसारे तेल, चीनी, दाल के दाम भी बढ़ सकते हैं। पिछले एक माह में खाद्य वस्तुओं के दामों में दस से 15 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। महंगाई की मार से जिला मध्यम व निम्न वर्गीय तबका प्रभावित हो रहा है। खासकर रोज कमाने खाने वाला वर्ग महंगाई में विशेष रूप से परेशान है। फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। सेब से लेकर तरबूज व पपीता तक महंगा है। रोज की जरूरत की चीजों में तेल, रिफायंड, चीनी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने गुरुवार को इसकी पड़ताल की तो व्यापारियों ने बताया कि ज्यादा गर्मी और...