भभुआ, फरवरी 26 -- संगोष्ठी में परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर होगी विशेष चर्चा वार्षिक परीक्षा से पहले अभिभावकों को बच्चों की प्रगति से कराया जाएगा अवगत भभुआ, नगर संवाददाता। राज्य शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी सरकारी विद्यालयों में हर माह के अंतिम शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित होगी। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। फरवरी माह की संगोष्ठी 2025-26 सत्र की वार्षिक परीक्षा से पूर्व आयोजित होने वाली अंतिम संगोष्ठी होगी। इस बार संगोष्ठी का मुख्य विषय 'परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी' निर्धारित किया गया है। संगोष्ठी का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी देना तथा घर पर बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूक करना है। ...