रांची, मई 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। लंबे समय से वेतन भुगतान में हो रही अनियमितता के कारण एचईसी के मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मजदूर दिवस पर एटक कार्यालय में हुई बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि अब मजदूर आगे वेतन भुगतान में देरी सहने के लिए तैयार नहीं हैं। हटिया कामगार यूनियन नेता लालदेव सिंह ने प्रबंधन से मांग की कि हर हाल में सात मई तक वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मजदूर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन काम की कमी और टाउनशिप से राजस्व वसूली नहीं होने के कारण वेतन भुगतान में संकट उत्पन्न हो रहा है। यह भी पढ़ें- केंद्र की नीतियों से मजदूरों की सुविधाएं खत्म हो रहीं : सिंह ऐसे में प्रबंधन की विफलताओं का खामियाजा मजदूर क्यों भुगतें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...