संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में रमजान माह के चलते इन दिनों फलों की डिमांड बढ़ी है। इसमें पानी की अधिकता वाले फलों की मांग ज्यादा है। ऐसे में बाजार में तरबूज और खरबूज जैसे फलों की मांग ज्यादा है। जिले में मांग पूरी करने के लिए मध्य प्रदेश से तरबूज की खेप आ रही है।रमजान का पाक महीना खुदा के इबादत के लिए जाना जाता है। दिन भर अन्न जल को त्याग कर शाम को जब सूरज डूब जाता है और रोज़ा खोलने का समय होता है, तो मुसलमान एक विशेष प्रार्थना करते हैं और रोजा खोलते हैं, जिसे आम तौर पर अफ़्तार दुआ भी कहा जाता है। यह प्रार्थना महज़ शब्द नहीं है-यह अल्लाह से जुड़ने का एक तरीका है, उस समय जब लोग अल्लाह के सबसे करीब महसूस करते हैं।रमजान माह में इफ्तार में अधिकतर फलों का प्रयोग होता है खास कर पानी वाले फल। इस बार रमजान...