बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो में माह-ए-रमजान की तैयारी शुरु हो गई है। 18 फरवरी को माह-ए-रमजान का चांद देखा जाएगा। चांद के दीदार के बाद 19 को रमजान की शुरुआत हो जाएगी। वहीं चांद नहीं दिखने की स्थिति में 20 फरवरी से माह-ए-रमजान शुरु हो जाएगा। वहीं सिवनडीह मदरसा, भर्रा व बालीडीह मदरसा सहित तमाम मदरसों ने रमजान कैलेंडर जारी कर दिया है। जिले के मुस्लिम बाहुल क्षेत्रो में अभी से ही रमजान कैलेंडर व रमजान कार्ड बांटा जाने लगा है। वहीं रमजान को लेकर सोशल मीडिया पर भी संदेश शेयर किए जा रहे हैं। रमजान के पाक महिने में सहरी व इफ्तार बहुत अहम है। मुस्लिम घर व मस्जिदों में रमज़ान की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं। रमजान की रातों में पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज़ पढ़ाने वाले हाफ़ज़ि-ए-क़ुरआन मुकद्दस क़ुरआन दोहरा रहे हैं। उकरीद के कारी रिजवानुल होदा ने बता...