बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- माह-ए-रमजान आस्था और इबादत का पर्व पहला रोज़ा करीब 12 घंटे 49 मिनट, तो अंतिम 13 घंटे 32 मिनट का होगा कल से तरावीह तो गुरुवार से शुरू हो सकता है मुक़द्दस रमज़ान फोटो : बड़ी दरगाह। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र और रहमतों से का महीना रमज़ान-उल-मुबारक की आहट ने फिजाओं में इबादत की खुशबू घोल दी है। 18 फरवरी को चाँद का दीदार होने पर उसी रात से मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज़ का आगाज़ हो जाएगा। इसके साथ ही, 19 फरवरी, गुरुवार से अकीदतमंद साल का पहला रोज़ा रखा जाएगा। इस साल रमज़ान का यह पाक महीना 19 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक रह सकता है। पहला रोज़ा करीब 12 घंटे 49 मिनट का होगा जबकि अंतिम 13 घंटे 32 मिनट का होगा। करीब 11 साल बाद इस बार रोज़ेदारों पर मौसम की मेहरबानी रहेगा। तपती गर्मी के बजाय हल्के...