गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखुपर, निज संवाददाता रमजान के इस्तकबाल की शहर में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। चांद के दीदार के साथ पवित्र माह-ए-रमजान 18 या 19 फरवरी को शुरू हो जाएगा। शहर व देहात की हर छोटी-बड़ी मस्जिदों में तरावीह की नमाज विशेष रूप से अदा की जाती है। इसके लिए ज्यादातर मस्जिदों के लिए हाफिज-ए-कुरआन नियुक्त हो चुके हैं। शहर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच शुरु होगी। कुरआन-ए-पाक दोहराया जा रहा है ताकि नमाज में कोई आयत छूटने न पाए। मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर के शिक्षक कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने बताया कि तरावीह की नमाज मर्द व औरत सबके लिए है। तरावीह की नमाज 20 रकात है। तरावीह की नमाज पूरे माह-ए-रमजान में पढ़नी है। रमजान में तरावीह नमाज के दौरान एक बार कुरआन खत्म करना सुन्नत है। दो बार खत्म करना अफज...