मऊ, फरवरी 11 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी महाशिवरात्रि और रमजान पर्व को सकुशल तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। चेतावनी दी कि यदि कोई अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों और वाहनों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का भी आग्रह किया गया। उन्होंने जुलूस के दौरान निर्धारित मानकों का पालन करने, डीजे की आवाज सीमित रखने तथा मार्ग ...