सिद्धार्थ, मार्च 20 -- बिजौरा। नवरात्र और ईद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा पुलिस चौकी परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि नवरात्र और ईद जैसे पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में चौकी इंचार्ज जय प्रकाश, गजेंद्र शुक्ल, अमित पांडेय, सुनील त्रिपाठी, जमील अहमद, जैनुल्लाह, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, नीलेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...