जहानाबाद, फरवरी 28 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को हुलासगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जहां कहीं भी खलल डालने का प्रयास किया जाएगा, वहां तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी ने भी लोगों से होली के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर ने डीजे एवं नशे में नाच-ग...