गाजीपुर, फरवरी 14 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के सिहानी गांव में महाशिवरात्रि और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व कुर्रा चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह चंदेल ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अरशद सहित विभिन्न वर्गों के ग्रामीण उपस्थित रहे। चौकी प्रभारी ने कहा कि सभी लोग पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अराजकता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीएलओ मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...