रांची, मार्च 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। ईद, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर मुरी ओपी सभागार में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने की, जबकि संचालन मो. फारूख ने किया। बैठक में अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। अंचलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस निर्धारित मार्गों पर ही निकाले जाएंगे और प्रशासन असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगा। किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने बताया कि सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सएप ग्रुप पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाए और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अश्लील या भड़काऊ गीत बजाने ...