शामली, फरवरी 28 -- शनिवार को माहे रमजान का पहला अशरा पूरा होने के साथ ही मस्जिदों में दस दिनों की तराविह पूरी होने पर दुआ कराई गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित जलसों में खुदा से देश में भाईचारा और अमन कायम रखने की दुआ मांगी गई। शनिवार मुस्लिमों ने माहे रमजान का दसवा रोजा रखा और दिनभर खुदा की ईबादत की। वही रविवार देर रात्रि माहे रमजान की 10वी तराविह पूरी होने के साथ ही शहर की विभिन्न मस्जिदों व घरों में जलसों का आयोजन किया गया। शहर के मोहल्ला काजीवाडा में मौलाना अययूब ने दस दिनों की तराविह पूरी कराई। जहां जामा मस्जिद के शाही ईमाम मौलाना शौकीन ने देश में अमन चैन कायम रखने और देश की तरक्की की दुआ कराई। इस दौरान मिष्ठान भी वितरित किया गया। मौके पर मौलाना साजिद कासमी, कारी शमीम, नदीम चौधरी मौजूद रहे। वही शहर के दिल्ली रोड स्थित मस्जिद मे...