गाज़ियाबाद, जून 28 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। माहेश्वरी समाज साहिबाबाद ने शनिवार को राजेंद्र नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में महेशोत्सव-2026 का आयोजन उत्साह और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू रहे। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज की गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भक्ति महेश संगीत रहा, जिसमें रजनी और उनकी टीम की भक्ति प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- माहेश्वरी समाज ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया कार्यक्रम...