मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति पर्व महेश नवमी पर हो रहे कार्यक्रमों के चौथे दिन शनिवार को राकेश मुंदड़ा के निवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इसमें झारखंड व बिहार प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष राज चांडक, शालिनी गट्टानी, सरिता, हेमा चांडक, सीमा सोनी, शीतल डागा, सरिता बेला तोषनीवाल, शारदा, मुंदड़ा सरिता गटटानी, सुजाता राठी शामिल हुईं। रविवार सुबह 5.30 बजे से भारत माता पार्क में योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- माहेश्वरी समाज ने किया संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...