लखनऊ, अप्रैल 3 -- माहेश्वरी समाज लखनऊ की कार्यसमिति चुनाव शास्त्री नगर में राधे श्याम जाजू के निवास पर हुआ। विनोद प्रकाश के सहयोग व संजय काबरा नामित पर्यवेक्षक पूर्वी उप्र. और विष्णुकांत माहेश्वरी चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में 2026-2028 के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चुनाव प्रक्रिया में गोविंद माहेश्वरी निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुने गए। वहीं, कार्यसमिति में निखिल माहेश्वरी व निर्भय प्रकाश माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, विनम्र माहेश्वरी को मंत्री, नितिन माहेश्वरी को अर्थ मंत्री, राजीव माहेश्वरी संगठन मंत्री, गौरव माहेश्वरी प्रचार मंत्री और सताक्षी नंदन माहेश्वरी व विक्की माहेश्वरी को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। सदस्य में अमर कुमार माहेश्वरी समेत अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में विनोद माहेश्वरी को मीडिया संयोजक, विजय प्रकाश गुप्ता (अ...