सहारनपुर, जून 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। खालापार मटिया महल स्थित श्री महेश्वरी पंचायती मंदिर में माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 51 दंपत्तियों ने भगवान महेश का सामूहिक रुद्राभिषेक और पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आचार्य अजय किरण नंदन के सान्निध्य में आयोजित अनुष्ठान में समाज कार्यसमिति की ओर से प्रत्येक परिवार के लिए मिट्टी के शिवलिंग उपलब्ध कराए गए, जिनका विधि-विधान से अभिषेक कराया गया। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना में भाग लिया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। पूजन के मुख्य यजमान राकेश माहेश्वरी सपरिवार रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेंद्र राठी, सचिव श्यामसुंदर राठी, डॉ. विजय चांडक, मोहन चांडक, मुकेश चांडक, कृष्ण गोपाल भट्टर, संतोष म...