कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। माहेश्वरी महिला संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन सोमवार को स्वरूप नगर स्थित हेरिटेज गेस्ट हाउस में सपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ की उपस्थिति में चुनाव पर्यवेक्षक अनीता जावंदीया व चुनाव अधिकारी सुजाता राठी ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। नतीजों के अनुसार नीलम को नया अध्यक्ष चुना गया जबकि सचिव रंजना भट्टड़ चुनी गईं। करुणा अटल (कोषाध्यक्ष), शोभा तापड़िया (संगठन मंत्री) नियुक्त हुईं। इस अवसर पर प्रीति तोशनीवाल, संतोष बाहेती, कमलेश राठी, सीमा झंवर, अंजू जाजू, चित्रा, प्रीति, वर्षा, शालिनी बसंती, उर्मिला, नीतू, राज शकुंतला आदि सदस्य मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...