अररिया, अप्रैल 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। धार्मिक आस्था और उत्साह के माहौल में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 05 अप्रैल, रविवार को स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा है। इस विशेष अवसर पर बाबा बजरंग बली का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर पूजा-अर्चना करेंगे। आयोजन के दौरान दिव्य झांकियों की प्रस्तुति के साथ-साथ भजन-कीर्तन का भी कार्यक्रम रखा गया है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर देगा। श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे तथा सवामणी का महाप्रसाद भी वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम...