अररिया, जुलाई 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के वर्ष 2026-29 के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशी चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को फारबिसगंज पहुंचे, जहां उन्होंने माहेश्वरी समाज के लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा।

प्रतायाशियों की मुलाकात प्रत्याशियों ने समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सुंदर माहेश्वरी के कार्यालय में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान समाज के सदस्यों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने अपना परिचय दिया, अपनी कार्ययोजना साझा की तथा समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। साथ ही आगामी चुनाव में सहयोग और समर्थन की अपील की।

महासभा के पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति बैठक में महासभा के पूर्व अध्यक...