रांची, जून 4 -- चान्हो, प्रतिनिधि। माहेर आश्रम बिजुपाड़ा में तीन दिवसीय समर सह स्पोर्ट्स कैंप 2026 का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अधिवक्ता सह समाजसेवी आशुतोष तिवारी और बीपीओ इम्तियाज ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में बच्चों ने खेल, नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुणे से आए अतिथि हीरा ताई, मंगेश जी, प्रशांत जी और प्रसेनजीत जी रहे। इसके साथ ही दो विदेशी मेहमानों की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम को खास बना दिया। आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, सांस्कृतिक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- पूल पार्टी के साथ समर कैंप का समापन इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में सह...