पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत//लालपुर। वसंत पर सरसों की फसल पक कर तैयार खड़ी है। पर किसान बार बार बदल रहे मौसम के कारण हैरान और परेशान है। वजह है बाजार में अच्छे भाव के सापेक्ष खेत में खड़ी सरसों की फसल पर माहू कीट का प्रकोप हो गया है। आलम यह है कि अब कृषि विभाग के पास लोग पहुंच कर निदान जानने को आतुर है। सरसों के खेतों में माहू का प्रकोप बचाने को किसान जूझ रहे हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत किसानों की रबी सीजन की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों पर इस समय माहू (एफिड) का प्रकोप देखा गया है। काली-पीली माहू कीटों ने पौधों की कोमल टहनियों, फूलों और फलियों पर हमला बोल दिया है। किसान कीटनाशकों का छिड़काव कर फसल बचाने की कोशिश में जुटे हैं। माहू कीट पौधों का रस चूसकर उनकी बढ़वार रोक देता है। फूल झड़ने लगते हैं और फलियां ठीक से विकसित नहीं हो पातीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.