बिहारशरीफ, जून 3 -- ट्रेन से गिरकर मौत होने की जता रहे आशंका नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर माहुरी हॉल्ट के पास मंगलवार की रात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान भोजपुर जिला निवासी रंजन प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गयी है। स्थानीय लोग ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गयी। परिजनों ने बताया कि वह पांच सालों से दिल्ली में मजदूरी करता था। यह भी पढ़ें- माहुरी हॉल्ट के पास मिला युवक का शव दो बच्चे भी हैं। आखिरी बार 27 मई को परिवार से बातचीत हुई थी। उसने कहा था कि छुट्टी नहीं मिलने के कारण भांजे के मुंडन समारोह में शामिल नहीं हो पाएगा। हालां...