गिरडीह, मई 28 -- गांडेय। गांडेय बाजार में मंगलवार को माहुरी वैश्य महामंडल का 113 वां स्थापना दिवस माहुरी नवयुवक समिति और महिला समिति गांडेय के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण से लेकर शिक्षा को बढ़ावा देने तक का संकल्प लिया। मंगलवार की शाम कार्यक्रम आयोजित करके मैट्रिक इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सर्वप्रथम कुलदेवी मां मथुरासिनी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में महामंडल के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी ...